लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था वाहन रात करीब दो बजे हुआ हादसा स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर तीनों को निकाला
नैनीताल। कैंचीधाम मंदिर के पास मंगलवार तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 10 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। वाहन लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीआरएफ के अनुसार, पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 मंगलवार तड़के करीब दो बजे कैंचीधाम मंदिर के पास खाई में गिर गया।
सुबह आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सूचना मिलने पर खैरना स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर जिला पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया।एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद एसडीआरएफ ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल पर सर्चिंग की। हादसे में अंकित सिंह (33 वर्ष), बॉबी और मोहम्मद साकिब (10 वर्ष) घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
Post Views: 3
Post navigation
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक…
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसे…
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। चौबटाखाल विधान सभा के अंतर्गत…
देहरादून। हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास सोमवार रात आपस में झगड़े की…
Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बारिश-आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, ताजा मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान…
हल्द्वानी। गर्दन के दर्द से राहत की उम्मीद में हकीम के पास पहुंची दमुवाढूंगा निवासी…