राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी में देहरादून के एक परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून(उत्तराखण्ड):-12 जनवरी 2025 को राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी में एक परिवार के चार सदस्यों के संदिग्ध हालात में शव मिले ।परिवार देहरादून का बताया जा रहा है ,मृतकों में पति-पत्नी, उनका बेटा और बेटी शामिल हैं।चारों के शव बालाजी धाम क्षेत्र में स्थित रामकृष्ण धर्मशाला के कमरे में मिले। जहाँ राजस्थान पुलिस इसको सामूहिक आत्महत्या मान रही है, वहीँ घटना को ले कर हत्या की आकांशा भी जतायी जा रही है ।
राजस्थान पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान देहरादून के रायपुर क्षेत्र के बांगखाला चकतुनवाला निवासी सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (52), उनकी पत्नी कमलेश (48), पुत्र नितिन उपाध्याय और पुत्री नीलम उपाध्याय की बताई है ।
बताया जा रहा है परिवार चार दिन पहले देहरादून से निकला था।नितिन उपाध्याय ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नियमित कर्मचारी थे। वही उनके पिता सुरेंद्र एक अधिकारी की गाड़ी चलाते थे।
नितिन की बहन नीलम शादीशुदा थी लेकिन वह मायके में ही रहती थी ।धर्मशाला का कमरा 119 नम्बर भी नितिन के नाम पर बुक किया गया था।
राजस्थान पुलिस ने शवों की पहचान के बाद देहरादून पुलिस को सूचना दी ,देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुऐ बताया कि मामले की जांच जारी है।

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

10 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

31 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

42 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

48 minutes ago