Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, CM धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां – Uttarakhand

Uttarakhand Nikay Chunav: BJP released resolution letter for civic elections, CM Dhami enumerated the achievements of the government.इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड बीजेपी ने आज नगर निकाय चुनाव का संकल्प पत्र जारी कर दिया है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया. पार्टी ने गहन विचार विमर्श और आम लोगों के सुझावों के आधार पर निकाय चुनावों के लिए संकल्प पत्र तैयार किया है. 23 जनवरी को निकाय चुनाव की वोटिंग है और 25 जनवरी को नतीजे घोषित होंगे.प्रदेश में बने ट्रिपल इंजन सरकार-सीएम धामीलखपति , कन्या धन योजना, युवाओं के लिए कौशल विकास जैसे प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड पहले स्थान पर पहुंचा है. हमारी सरकार ने अनेक एतिहासिक निर्णय लिया है. समान नागरिक संहिता में कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य है. इस महीने समान नागरिक संहिता ये लागू हो जाएगा. सूबे के अंदर प्रभावी नकल का कानून लागू किया. हमारी सरकार ने 19 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है. लव जिहाद, थूक जिहाद के खिलाफ भी कठोर कदम उठा रहे हैं. हमारी प्राथमिकता में काम पूरे करना है. प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार का होना जरूरी है. बीजेपी विकास का संकल्प लेकर काम करती है. जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड देती है. कार्यकर्ताओं से कहा कि आप जनता के बीच जाकर लोगों को बीजेपी के पक्ष में कराने का प्रयास करें. जनता को कांग्रेस के ढ़ोग से परिचित कराएं.उत्तराखंड बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्टउत्तराखंड बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम योगी, सीएम पुष्कर धामी , प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम स्टार शामिल है. सभी सांसद और मंत्री भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. इसमें केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर भी स्टार प्रचारकों में हैं. सांसद अनिल बलूनी और विजय बहुगुणा भी लिस्ट में हैं. पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र रावत, तीरथ सिंह रावत भी स्टार प्रचारकों में रखे गए हैं. सुधांशु त्रिवेदी का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल है.23 जनवरी को मतदानबता दें कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार शुरू हो गए हैं. 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा. 25 जनवरी को निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे. चुनाव-प्रचार के लिए उत्‍तराखंड में 20 दिन से भी कम समय बचा है. ऐसे में सभी उम्‍मीदवारों ने चुनाव प्रचार जोर शोर से शुरू कर दिया है.उत्‍तराखंड निकाय चुनाव में मुख्‍य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है. सभी पार्टिंया चुनाव प्रचार में जोर लगा दी हैं. इस बीच निर्वाचन आयोग ने भी पहली बार नई पहल की है. निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव में पहली बार डिजिटल प्रक्रिया अपनाने जा रहा है. निर्वाचन आयोग उत्‍तराखंड के वोटरों को ‘नो योर कैंडिडेट’ की सुविधा दे रहा है. इससे वोटर घर बैठे प्रत्‍याशियों के बारे में सभी जानकारी प्राप्‍त कर सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

16 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

60 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago