Categories: hindiUttarakhand

महिला सहित चार यात्रियों ने बस अड्डे के पास चाय पी… और फिर कुछ दूरी पर मिले बेहोश, मचा हडंकप – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: कनखल के बैरागी कैंप में महिला सहित चार लोगों के साथ हुई घटना की पुलिस जांच कर रही है। राहगीरों ने चारों यात्रियों को अचेत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी थी। घनसाली से हरिद्वार आए एक महिला सहित चार यात्री बैरागी कैंप में बेहोश मिले। एक अज्ञात शख्स ने सोमवार देर रात चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वे बेहोश हो गए, चारों बैरागी कैंप में पाए गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया।यात्रियों से लूटपाट का मामला भी सामने आया है, वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, घनसाली से एक परिवार हरिद्वार आया था। इसमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल थे।बातों में उलझाकर पिला दी नशीली चायचारों को बस अड्डे के पास एक नेपाली मूल का युवक मिला। उसने उन्हें बातों में उलझाकर नशीली चाय पिला दी। इसके बाद ऑटो से उन्हें बैरागी कैंप कनखल ले गया। जहां चारों बेहोश हो गए। युवक उन्हें यहां छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने चारों को अचेत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से चारों को अस्पताल भिजवाया।मंगलवार को होश में आने पर यात्रियों ने पुलिस को बस अड्डे के पास एक नेपाली मूल के युवक के मिलने की जानकारी दी है। साथ ही मोबाइल फोन और नकदी भी लूटने की बात बताई है। मगर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। कनखल थाने के एसएसआई सुभाष चंद्रा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। लूट की बात अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

8 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago