उत्तरकाशी। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने ब्रह्मखाल- बड़कोट के बीच सुरंग धंसने के कारण जारी राहत एवं बचाव अभियान का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर SDRF टीमों को शीघ्रता से राहत एवं बचाव कार्यों को करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। कमांडेंट ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य और प्रभावी तौर पर किये जा रहे है।
12 नवंबर की सुबह ब्राह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा (सिलक्यारा की तरफ) अचानक टूट गया था। 40 मजदूर अन्दर फंसे होने की आशंका जताई गई थी। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, आपातकालीन 108 व निर्माणाधीन टनल में कार्यदायी संस्था की मशीनरी मौके पर पहुंचकर बोरवेलिंग व टनल खुलवाने का कार्य करने में जुट गई थी।
सेनानायक SDRF ने बताया कि SDRF की रेस्क्यू टीमें कल से ही टनल में राहत एवं बचाव कार्यों को समर्पित होकर कर रही है। फंसे हुए लोगों की हर तरीके से सहायता की जा रही है। SDRF टीमें मौके पर कड़ी नजर बनाये हुए है। सुरंग में फंसे लोगों को शीघ्रातिशीघ्र रेस्क्यू करने हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान है।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…