फ्रांस की ‘अनियास लुईस’ बनीं उत्तराखंड की दुल्हन, पिथौरागढ़ में धूमधाम से मना शादी का जश्न – Uttarakhand

France's 'Anias Louis' became Uttarakhand's bride, wedding celebrated with great pomp in Pithoragarh

France's 'Anias Louis' became Uttarakhand's bride, wedding celebrated with great pomp in PithoragarhFrance's 'Anias Louis' became Uttarakhand's bride, wedding celebrated with great pomp in PithoragarhFrance’s ‘Anias Louis’ became Uttarakhand’s bride, wedding celebrated with great pomp in Pithoragarhइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)मुनस्यारी: फ्रांस की रहने वाली ‘अनियास’ उत्तराखंड की दुल्हन बनी है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी घुमने पहुंची फ्रांस की एक लड़की को स्थानीय होम स्टे में काम करने वाले लड़के से प्यार हो गया। छह साल तक चले लंबे इस रिश्ते के बाद सोमवार को दोनों विवाह बंधन में बंध गए। शादी कार्यक्रम हिन्दू रीति रीवाज से संपन्न हुआ। रंगीला-पिछोड़ा पहनी विदेशी बहु को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विकासखंड के शंखधूरा निवासी गंगा सिंह पुत्र इंद्र सिंह की मुलाकात वर्ष 2019 में फ्रांस अनियास लूईस से हुई।तब अनियास मुनस्यारी घुमने आई थी और जिस होमस्टे में वह रूकी, गंगा वहां काम करता था। यहां से दोनों की नजदीकियां शुरू हुई, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई। कुछ दिन मुनस्यारी रहने के बाद अनियास वापस चली गई। वर्ष 2020 में फिर से अनियास मुनस्यारी आई।यहां कोरोना के कारण लॉकडाउन में अनियास फंस गई। इस बीच गंगा ने अनियास को वापस उसके देश फ्रांस पहुंचाने में काफी मदद की। बाचतीत का यह सिलसिला कई सालों तक जारी रहा। जिसके बाद दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया।विवाह में शामिल होने पांच और लोग भी पहुंचे मुनस्यारीअनियास लुईस के विवाह में शामिल होने पांच और लोग फ्रांस से मुनस्यारी पहुंचे। इनमें अनियास के पिता लोंह, माता कोरिने व अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान वह भी पहाड़ की संस्कृति में रंगे हुए नजर आए।बैंड-बाजा लेकर अनियास को लेने पहुंचा दुल्हामुनस्यारी। अनियास और गंगा का विवाह संपन्न हुआ। सोमवार को गंगा बैंड-बाजा और बारातियों के साथ अपनी दुल्हन लेने गांव से निकला। यहां शेरदांग बारात घर में पहले से ही अनियास और उनके परिवार बारातियों के स्वागत के लिए मौजूद रहा। बाद में दोनों ने विधिवत सात फेरे लिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks