सीएचसी चकराता में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर





300 से अधिक ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य की जाँच
स्वास्थ्य शिविर को लेकर ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिन के तहत चल रहे सेवा पखवाड़े के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में 350 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ (ब्रिगे.) प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि राज्य में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले के अन्तर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् राज्य स्वास्थ्य विभाग के परस्पर सहयोग से विभिन्न चिकित्सा ईकाइयों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज का शिविर आयोजित किया गया।
गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) चकराता में सीएचसी इंचार्ज डाॅ विक्रम सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा लगाए गए कैंप पर अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों का आभार जताया। स्वास्थ्य शिविर में 350 से अधिक ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जॉच का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की तरफ से मरीजो को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मैडिसिन विभाग से डाॅ राहल जिंदल, शिशु एवम् बाल रोग विभाग से डाॅ दीपाली, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग से डाॅ स्निग्धा शर्मा, नेत्र रोग विभाग से डाॅ आशीष कुंडू, त्वचा रोग विभाग से डाॅ अंजली अग्रवाल, नाक कान गला रोग विभाग से डाॅ कपिल गोहोकर एवम् सर्जरी विभाग से डाॅ फैजल अंसारी ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। चकराता, क्वारमा, करुआ, खाना, बिरमाउ, लाॅरली, कनासेर आदि गावों के ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी अमित शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago