Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में इस उम्मीदवार का सबसे ज्यादा खर्चा, खर्चों का ब्योरा जान उड़ेंगे होश – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड लोससभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवार एड़ी चोटी का जोर लगा रहा हैं। चुनावी रैली से लेकर प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्याशी जमकर पैसा भी बहा रहे हैं। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस, निर्दलीय सहित अन्य राजनीतिक दलों से 55 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग जारी है। इसी के बीच, लोकसभा चुनाव लड़ रहे इस प्रत्याशी का चुनावी खर्चा सभी प्रत्याशियों से कहीं अधिक है। टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से अब तक भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सबसे ज्यादा खर्च किया है। वह अब तक 52 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर चुकी हैं।हालांकि उन्होंने 4.74 लाख का ही खर्चा दिखाया है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला रहे हैं, जिन्होंने तेरह लाख रुपये से अधिक रुपये प्रचार पर खर्च किए हैं। निर्वाचन आयोग ने विभिन्न टीमों की ओर से जुटाए रिकॉर्ड के आधार पर चुनाव खर्च निकाला। आयोग के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 52 लाख 67 हजार 579 रुपये खर्च किए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने 13 लाख 47 हजार 590 रुपये खर्च किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार ने 6 लाख 93 हजार 969 रुपये खर्च किए हैं।पीपल पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के रामपाल सिंह ने 2 लाख 35 हजार 219, बीएसपी के नेम चंद ने तीन लाख 31 हजार 88 रुपये, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के नवनीत गुसाईं ने 63900 रुपये, निर्दलीय प्रेम दत्त सेमवाल ने 66300, निर्दलीय विपिन कुमार अग्रवाल ने 25,500 रुपये का बजट खर्च किया है। चुनाव खर्च को लेकर बैठक में निर्दलीय सरदार खान, सुदेश तोमर, भारतीय राष्ट्रीय एकता दल के ब्रज भूषण करनवाल गैरहाजिर रहे। इनकी ओर से चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं दिया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

53 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago