श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज के प्रकटोत्सव पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर। देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालु-संगत – पर्वतजन

देहरादून में श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
 
देहरादून स्थित दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में सज्जादानशीन एवं गद्दीनशीन पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। पूरा श्री दरबार साहिब परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा, जहां देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 
इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन के माध्यम से श्री महाराज जी को प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं श्री दरबार साहिब पहुंचे और श्री महाराज जी का आशीर्वाद लेकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।
 
प्रकटोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर मत्था टेका और प्रेम, सेवा व समर्पण भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। उत्तराखंड सहित पड़ोसी राज्यों और विदेशों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरे दिन दर्शन कर श्री महाराज जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
 
गौरतलब है कि 10 फरवरी 2000 को ब्रह्मलीन पूजनीय श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को अपना शिष्य स्वीकार कर दीक्षा प्रदान की थी। गुरु-शिष्य परंपरा की इसी दिव्यता के स्मरण में यह दिन प्रतिवर्ष प्रकटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बाद में 25 जून 2000 को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन के रूप में गद्दी नशीन हुए, जिससे दरबार की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊर्जा मिली।
 
इस अवसर पर श्री महाराज जी ने अपने संदेश में कहा कि सेवाधर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने श्री गुरु राम राय जी महाराज का सिमरन करते हुए कहा कि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने दूनवासियों, प्रदेश और देश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सदैव अपार स्नेह और विश्वास प्राप्त होता रहा है।
 
श्री महाराज जी ने एसजीआरआर मिशन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सुदूर और पर्वतीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापरक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनका संकल्प है। इसी क्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मानवीय संवेदनाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है, जबकि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय समाज के हर वर्ग तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
 
प्रकटोत्सव के अवसर पर उत्तर भारत में संचालित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं व स्टाफ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्री महाराज जी को दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। पंजाब और हरियाणा से संगतें एक दिन पूर्व ही देहरादून पहुंच गई थीं। श्रद्धालुओं के लिए लंगर और मिष्ठान की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जो देर शाम तक चलती रही।
 
सेवा भाव का संदेश: रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रह
 
प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक, श्री महाकाल सेवा समिति और एसजीआरआर पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 65 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर को सफल बनाने में श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा व उनकी टीम, ब्लड बैंक कोऑर्डिनेटर अमित चन्द्र और एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर का विशेष योगदान रहा।
 
पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, नैनीताल-पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ट्रेकिंग पर सख्ती – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों को…

8 minutes ago

DM reviews preparations for Mussoorie Winterline Carnival

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: The district administration has begun preparations for the…

10 minutes ago

Hearing on Urmila Sanawar’s bail deferred, court to hear matter on 31 Oct

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Haridwar, 29 Oct: Actress Urmila Sanawar will continue to…

22 minutes ago

STF busts illegal telecom exchange in Kashipur

my uttarakhand news Bureau Kashipur (US Nagar), 29 Oct: In a major crackdown on cyber-crime…

33 minutes ago

U’khand emerging as major literary hub: Dhami

CM participates in literary festival at Lekhak Gaon my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct:…

44 minutes ago

दीपावली से पहले धामी सरकार का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को वेतन-पेंशन के लिए 328 करोड़ जारी – myuttarakhandnews.com

दीपावली के अवसर पर शहरी निकायों के कर्मचारियों के वेतन और वित्तीय देनदारियों के भुगतान…

50 minutes ago