स्वतंत्रता देती है कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी… –

 
 
देहरादून,। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला ने कहा कि स्वतंत्रता हमें केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी भी देती है।
 
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद डॉ. राखी घनशाला स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति तिरंगे के प्रति सम्मान से आगे बढ़कर हमारे कर्मों में दिखाई देनी चाहिए। आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित और सशक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा अपनी प्रतिभा और शिक्षा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ेगा। डॉ. राखी ने छात्रों से आह्वान किया कि वे ज्ञान को अपनी शक्ति बनाकर नए विचारों, नवाचार और ईमानदार प्रयासों के माध्यम से समाज और देश की चुनौतियों का समाधान खोजें।
 
इस अवसर पर प्रस्तुत देशभक्ति के गीतों के लिए डॉ. राखी घनशाला ने टीम स्वतंत्र और टीम हार्मोनिक्स को 25-25 हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी, कुलसचिव डॉ. ज्योति छाबड़ा, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमानी बिंजोला ने किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!… कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…

2 hours ago

गैरसैंण में उमेश कुमार का बड़ा ऐलान, विधायकी से इस्तीफा देने की कही बात; 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…

2 hours ago

नार्को टेस्ट से बचाने के लिए गिरफ्तारी की बात अफवाह, SSP ने दिया जवाब; बताई कार्रवाई की वजह – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…

2 hours ago

कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…

2 hours ago

विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट…

2 hours ago