ऋषिकेश,। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश में आयोजित सम्मान समारोह में एम्स परिसर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करने वाली ऋषिकेश पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की।बताया गया कि 19 जुलाई 2026 को एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में चोरी की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के अनावरण के लिए व्यापक स्तर पर जांच शुरू की। पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए तथा एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया गया।चोरी की इस घटना का शीघ्र अनावरण करने और महत्वपूर्ण बरामदगी करने पर एम्स ऋषिकेश प्रशासन ने पुलिस टीम की कार्यकुशलता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। सम्मान समारोह में प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समर्पित प्रयासों से न केवल चोरी की घटना का खुलासा हुआ, बल्कि लोगों के बीच कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।एम्स प्रशासन की ओर से पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान समारोह में पुलिस कर्मियों के कर्तव्य के प्रति समर्पण और टीम भावना की भी सराहना की गई।निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेशव0उ0नि0 नवीन जोशी, कोतवाली ऋषिकेश, उ0नि0 विकसित पवार, उ0नि0 देवेंद्र पवार, चौकी प्रभारी एम्स, हे0कां0 संदीप राठी, कां0 दिनेश मेहर, कां0 सौरव वालिया, कां0 संदीप छाबड़ी, कां0 नवनीत, एसओजी, कां0 कुलदीप, एसओजी
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: The BJP today strongly…
CM participates in Adi Kailash Parikrama Run 2.0 my uttarakhand news Bureau Gunji (Pithoragarh), 25…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The third session of Uttarakhand Vidhan Sabha for the year…
देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…
हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…