साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए बुधवार, 12 नवंबर को एक रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। यह समारोह हिमालयन कल्चर सेंटर, देहरादून में संपन्न हुआ, जिसमें प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस, फार्मेसी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजी, एग्रो साइंसेज, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी जैसे विभिन्न विभागों के नए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में, साई इंस्टीट्यूट की प्राचार्या डॉ. संध्या डोगरा ने छात्रों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर साई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. शीबा फिलिप, साई कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र गुसाईं तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस मनमोहक समारोह के दौरान ‘मिस्टर फ्रेशर्स’, ‘मिस फ्रेशर्स’ और स्पार्क ऑफ द इवनिंग’ जैसे खिताबों के साथ-साथ ‘मोस्ट एंटरटेनिंग’ जैसे सम्मान प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने वातावरण को संगीत और उत्साह से भर दिया, जहाँ छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।सबसे रोमांचकारी घटना सभी विभागों की ओर से प्रस्तुत रैंप वॉक रही, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके माध्यम से छात्रों ने आत्मविश्वास और शैली का अद्भुत प्रदर्शन किया।
डॉ. संध्या डोगरा ने सभी की ओर से संस्थान के अध्यक्ष श्री हरिश अरोड़ा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रानी अरोड़ा का आभार व्यक्त किया, जिनके निरंतर समर्थन से इतने बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका।इस सफल आयोजन में श्रीमती सुनीता पंवार, श्रीमती रितिका एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ सभी विभागाध्यक्षों और फैकल्टी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। यह समारोह नए छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ और सभी ने बेहद आनंदमय पल व्यतीत किए।
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच…
उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप,कर्मचारियों ने आरोपी को…
The Uttarakhand Cabinet, chaired by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, approved approximately 26 proposals during…