कांवड़ यात्रा में नहीं थमेगी ईंधन की रफ्तार, 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप; गैस आपूर्ति रहेगी निर्बाध –

 
देहरादून,  पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने ईंधन और रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यापक तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल की अध्यक्षता में ऋषिकेश क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। सभी गैस एजेंसियों को घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं तक समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही यात्रा अवधि में रविवार को भी सभी गैस एजेंसियां अनिवार्य रूप से खुली रहेंगी।
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गैस वितरण में लगे सभी लोडर वाहनों पर एजेंसी के स्पष्ट फ्लैक्सी या बैनर लगाने, प्रत्येक वाहन में अग्निशमन यंत्र एवं तौल कांटा रखने तथा डिलीवरी कर्मियों के लिए निर्धारित वर्दी और पहचान पत्र अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा की पूरी अवधि में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें तथा सभी पेट्रोल पंप 24×7 संचालित किए जाएं, ताकि शिवभक्तों, आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय नागरिकों को बिना किसी बाधा के ईंधन उपलब्ध हो सके।
बैठक के दौरान पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों ने सुझाव दिया कि आवश्यक आपूर्ति वाले टैंकरों के सुचारु संचालन के लिए प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक मार्ग को निर्बाध रखा जाए, जिससे ईंधन एवं गैस की समय पर आपूर्ति विभिन्न केंद्रों तक सुनिश्चित की जा सके।
जिला प्रशासन ने दोहराया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों तथा आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से ईंधन एवं रसोई गैस उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली, संजीव कुमार गोयल, अनिरुद्ध गोयल, अशोक जैन, सुनील अग्रवाल, नवनीत नागलिया, दिवंबर प्रसाद लखेड़ा, मुकुल दलाल, कमल सिंह सहित क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

26 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

49 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago