सृष्टि कंडारी आत्महत्या मामला: पति और ननद गिरफ्तार, सास की भूमिका की जांच जारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सौरभ खत्री और ननद चारू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सास की कथित भूमिका की भी जांच की जा रही है।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मेंद्र डोभाल ने बताया कि हर्रावाला क्षेत्र में रहने वाली सृष्टि कंडारी ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में उन्होंने कथित रूप से अपने पति और ननद पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे और उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया और तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
 
एसएसपी ने बताया कि अब तक की जांच के आधार पर पति और ननद को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मृतका की सास की भूमिका को लेकर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अंधविश्वास से जुड़े पहलुओं को भी शामिल किया गया है, क्योंकि कथित तौर पर सृष्टि को परिवार में हुई एक मृत्यु के लिए भी दोषी ठहराया जाता था।
मां की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
 
पुलिस के अनुसार, मृतका की मां सीमा कंडारी की शिकायत पर डोईवाला थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार होने के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस बोली- सख्त कार्रवाई होगी
 
एसएसपी धर्मेंद्र डोभाल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रयास करेगी कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।
 
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

7 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

27 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

48 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago