फंड्सइंडिया ने पहली बार सिक्योर्ड एनसीडी के ज़रिए 446 मिलियन रुपये की राशि जुटाई –

 
 
 
देहरादून-: देश के जाने-माने वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफ़ॉर्म, फंड्सइंडिया ने सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स का अपना पहला प्राइवेट प्लेसमेंट पूरा कर लिया है और इसके ज़रिए 446 मिलियन रुपये जुटाए हैं। कंपनी के प्राइवेट वेल्थ वर्टिकल ने इस प्रक्रिया की अगुवाई करते हुए, इस ऑफ़र के लिए एलोकेशन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभाला।
 
 
इन पैसों का इस्तेमाल फंड्सइंडिया की टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने और अपने प्लेटफॉर्म को और मज़बूत करने जाएगा। साथ ही, कंपनी अपने रिटेल, पार्टनर और प्राइवेट वेल्थ बिज़नेस के तहत ग्राहकों के लिए निवेश से जुड़े प्रोडक्ट्स का दायरा भी बढ़ाएगी।
 
 
इस पेशकश में फंड्सइंडिया के प्राइवेट वेल्थ प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए कई बड़े और मान्यता प्राप्त निवेशकों के अलावा एचएनआई ग्राहकों ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से उन धनी निवेशकों ने ज़्यादा दिलचस्पी दिखाई, जो स्ट्रक्चर्ड फिक्स्ड-इनकम जैसे सुरक्षित विकल्प को अपने निवेश पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहते थे।
 
 
यह पेशकश ऐसे वक्त में की गई है जब धनी निवेशक फिक्स्ड-इनकम वाले बेहतर प्रोडक्ट्स में ज़्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बाज़ार के बदलते हालात को देखते हुए, कई निवेशक इक्विटी और म्यूचुअल फंड से हटकर अपने निवेश में विविधता लाने के लिए स्ट्रक्चर्ड डेट का विकल्प चुन रहे हैं।
 
 
फंड्सइंडिया के ग्रुप सीईओ, अक्षय सप्रू ने कहा, “अपने पहले सिक्योर्ड एनसीडी को सफलतापूर्वक जारी करना यह दिखाता है कि, निवेशकों को फंड्सइंडिया के प्लेटफ़ॉर्म और लंबे समय के लिए हमारी सोच पर कितना भरोसा है। फिक्स्ड-इनकम में लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए, हम ऐसे समाधान उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं जो ग्राहकों को मजबूत और संतुलित पोर्टफोलियो तैयार करने में मदद करें।”
 
 
फंड्सइंडिया प्राइवेट वेल्थ के सीईओ, श्रीनिवास मेंडू ने कहा, “हमारी इस पेशकश को मिली प्रतिक्रिया से जाहिर है कि, एचएनआई और यूएचएनआई निवेशक अब पारंपरिक एसेट क्लास के साथ-साथ खास तौर पर चुने गए फिक्स्ड-इनकम के विकल्पों में भी ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। अपने प्राइवेट वेल्थ प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए, हमारा लक्ष्य ग्राहकों को लगातार निवेश के ऐसे अलग-अलग समाधान उपलब्ध कराना है, जो उनके धन को लंबे समय तक सुरक्षित रखें और उसे बढ़ाने में मदद करें।”

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम समेत प्रमुख हस्तियों के खिलाफ मानहानि के आरोप, उर्मिला सनावर पर फिर से FIR दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…

4 hours ago

सीसीटीवी ने खोला मौत का राज, साथी को धक्का देकर गिराया और पीटा, सड़क पर छोड़कर भागे दो युवक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…

4 hours ago

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

4 hours ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

4 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

4 hours ago