आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, तस्करी की शराब के साथ दो आरोपी दबोचे –

 
ऋषिकेश, आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग कार्रवाई में एक शराब तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी, बीयर और देसी शराब बरामद की है।
पहली कार्रवाई में आबकारी टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप घेराबंदी कर हरिद्वार से तस्करी कर लाई जा रही शराब से भरे एक चारपहिया वाहन (UK08AR6434) को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 7 पेटी शराब बरामद हुई, जिनमें 5 पेटी अंग्रेजी शराब और 2 पेटी बीयर शामिल हैं। मौके से वाहन चालक अनिल कुमार पुत्र रमेश चंद, निवासी जगजीतपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी कार्रवाई में आबकारी टीम ने शांतिनगर बनखंडी क्षेत्र में छापेमारी कर आशीष गुप्ता पुत्र रामपाल गुप्ता को 47 पाउच माल्टा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई को आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, अंकित कुमार, दीपा, रीना तथा सिपाही सोनम और रेशमा शामिल रहे।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

19 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

39 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago