Gangotri Dham : गंगोत्री धाम के कपाट आज विधि- विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मां गंगा की पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठान के बाद दोपहर में गंगा माता की डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना होगी। हर साल की तरह इस वर्ष भी गंगोत्री धाम में हजारों श्रद्धालु कपाट बंद होने के पावन अवसर पर पहुंच रहे हैं। मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त से ही पूजा-पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज रही है। कपाट बंद होने से पहले मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है।
25 नवंबर को बंद किए जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
मां गंगा की डोली भोगपुरी मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद कल मुखबा गांव पहुंचेगी, जहां पूरे सर्दियों के दौरान मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाएगी। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा के एक और पड़ाव का समापन हो जाएगा। अब केवल बदरीनाथ धाम के कपाट खुले है। जो आगामी 25 नवंबर को अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर बंद किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय लोग मां गंगा की डोली के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
सिमरन बिंजोला
The post Gangotri Dham : शीतकालीन के लिए आज बंद किए जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट appeared first on HNN 24×7.
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वर्ष 2012 से 2017 के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ…
अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास…
देहरादून। राजधानी के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब…
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने…
नैनीताल में यह है घूमने लायक जगहें, जहां झीलों की नर्मी और पहाड़ों की शांति…