श्रीराम मंदिर दीपलोक में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गणपति उत्सव –

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के दीपलोक स्थित प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर में गणपति उत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर एवं कैंट विधायक सविता कपूर ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान अभिनव थापर ने कहा कि गणपति उत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का पर्व है। उन्होंने भगवान श्री गणेश से क्षेत्रवासियों एवं समस्त परिवारों के सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद भी किया।अभिनव थापर ने क्षेत्रवासियों को आगामी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 11 से 21 अक्टूबर तक रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि श्रीरामलीला उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें क्षेत्रवासियों की सहभागिता आयोजन को और अधिक भव्य बनाएगी।कैंट विधायक सविता कपूर ने भी क्षेत्रवासियों को गणपति उत्सव की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान अभिनव थापर ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुशील बग्गा, अनिल बांगा, जे.एस. चुग, सुरेंद्र गांधी, सुनील शर्मा, तरुण सक्सेना, सुनील गोयल, आर.के. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

2 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

8 hours ago