राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित किया गया गढभोज कार्यक्रम – my uttarakhand news

उत्तराखंडजीवन शैली

Share0

Advertisement

*राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित किया गया गढभोज कार्यक्रम*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के गृह विज्ञान विभाग द्वारा गढ़भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गढ़वाली व्यंजनों को बनाकर तैयार किया गया।इन व्यंजनों में परंपरागत भोज्य सामग्री थी, जो नई पीढ़ी द्वारा भी पसंद की जा रही है। गढ़भोज कार्यक्रम का उद्देश्य नई की पीढ़ी को परंपरागत व्यंजनों से परिचय कराना और पहाड के विविधता भरे पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन को बढ़ावा देना है। भोज में भटवाणी, बाड़ी, गहथ के परांठे,मीठा भात,आलू के गुटके, घुमनी, छछेड़ा, फाणू तैयार किए गए। इस कार्यक्रम में अथिति के तौर पर बी पी पुरोहित,सदस्य राज्य व्यापार मित्र परिषद्,अभिभावक अध्यापक संघ के अध्यक्ष गोविंद सजवान, सुबोध विद्या मंदिर के संस्थापक राकेश गैरोला, सामाजिक कार्यकर्ता मनवर फरस्वान की गरिमामय उपस्थिति रही। संयोजक डॉ रंजू बिष्ट द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने वाले छात्राओं का धन्यवाद किया गया।इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रियंका उनियाल, डॉ भावना मेहरा, डॉ विनीता नेगी, योगेंद्र लिंगवाल, राजेश चौहान, सतीश डिमरी उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

27 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

48 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago