उत्तराखंडखेल–जगत
Share0
Advertisement
देहरादून, ओलंपस हाई के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण में, कक्षा 12 की छात्रा काव्या बख्शी ने अंडर-19 महिला एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। एसएफए चैंपियनशिप जसपाल राणा शूटिंग अकादमी में आयोजित की गई थी।
इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 30 से अधिक स्कूलों के 200 से 300 छात्रों ने हिस्सा लिया था। ओलंपस हाई के प्रबंध निदेशक कुनाल शमशेर मल्ला ने कहा कि काव्या के प्रदर्शन ने न केवल उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत को दर्शाया, बल्कि अत्यधिक प्रतिस्पर्धी शूटिंग इवेंट में अपने प्रतियोगियों में उभरीं।
ओलंपस हाई की प्रिंसिपल अनुराधा पुंडीर मल्ला ने कहा, “हमें काव्या बक्शी की अविश्वसनीय उपलब्धि पर बेहद गर्व है। अपने खेल के प्रति उनके फोकस, दृढ़ संकल्प और समर्पण ने उन्हें यह स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने अपने साथी छात्रों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है, यह साबित करते हुए कि जुनून और दृढ़ता हमेशा सफलता की ओर ले जाती है। पूरा स्कूल उनके साथ इस जीत का जश्न मना रहा है।”
Share0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…