गोपेश्वर महाविद्यालय में मनाया गया गढ़वाली मातृभाषा दिवस – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*गोपेश्वर महाविद्यालय में मनाया गया गढ़वाली मातृभाषा दिवस*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बुधवार को गढ़वाली मातृभाषा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रो. चंद्रावती जोशी ने कहा कि हर भाषा महत्वपूर्ण है इसलिए इन्हें संजोए जाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ दिगपाल सिंह कंडारी ने कहा कि भाषाएं संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभाग प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि गढ़वाली एक समृद्ध भाषा है मगर वर्तमान में गढ़वाली बोलने वालों की संख्या लगातार घट रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने आह्वान किया कि नई पीढ़ी को दैनिक जीवन में गढ़वाली भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने गढ़वाली गीतों, कविताओं कहानियों, कहावतों एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा।इस अवसर पर प्रवक्ता दिनेश पंवार, मोहित कोठियाल, नुपुर कुंवर, मनीष कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

43 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago