देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक गैस एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह परेड ग्राउंड स्थित स्टेडियम से टेनिस खेलने के बाद अपने घर जाने के लिए बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
देहरादून के तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की सीने पर सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा (करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक थे और वसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के रहते थे। उनके पिता शहीद थे। उनकी माता को गैस एजेंसी आवंटित हुई थी।
सीने पर बिल्कुल सटाकर गोली मारीजानकारी के अनुसार, अर्जुन शर्मा सुबह परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे। खेल के बाद वह तिब्बती मार्केट के पास से पाइनएप्पल खरीदकर पैदल ही अपनी कार की तरफ लौट रहे थे। तभी स्कूटी सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने अर्जुन के सीने पर बिल्कुल सटाकर गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही डालनवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
पारिवारिक विवाद का राज खुलाइस हत्याकांड के पीछे गहरी साजिश और रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक का पारिवारिक व्यवसाय को लेकर अपने ही परिवार से विवाद चल रहा था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक की माता ने उच्च न्यायालय से अपने ही बेटे से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा ली हुई थी।
42 करोड़ की उधारी की बातवहीं, गैस एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारी विजय ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। विजय के मुताबिक, मामला 42 करोड़ रुपये की उधारी से जुड़ा है और उसने एक व्यक्ति विशेष का नाम लेकर धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। मौके पर खड़ी मृतक की कार का नंबर ‘786’ भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
शहर के बीचोबीच हत्या की खबर से सनसनी का माहौल बन गया है। क्योंकि जिले में पिछले एक पखवाड़े में लगातार हत्या की यह चौथी घटना है। इससे पहले 29 जनवरी को विकासनगर में 18 साल की छात्रा, 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या, 2 फरवरी को देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या की घटनाएं हुई हैं।
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…