देहरादून में चर्चित अर्जुन हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर और उसके सहयोगी को अलग-अलग स्थानों से मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। फायरिंग के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर पूरे जिले में सघन अभियान चलाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही थी और सभी थाना क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।
तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर उसने गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया।
उधर, लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक अन्य संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका। वह वापस मुड़कर एक परित्यक्त फैक्ट्री परिसर में घुस गया और पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी काबू कर लिया। इस दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…