गौरव सैनानी एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून, अमर शहीद कमांडो गजेन्द्र सिंह बिष्ट, अशोक चक्र शहीद स्मारक पर गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने देश की आजादी का 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर 99 वर्षीय बुजुर्ग गौरव सैनानी सूबेदार बलवंत सिंह रावत जी , बड़ो वाला निवासी रहे जो एक स्वतंत्रता सेनानी से लेकर 1965 और 1971 की लड़ाई में में हिस्सा ले चुके हैं। मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम स्मारक पर देश के वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा तत्पश्चात झंडा रोहण किया गया औरआज के मुख्य अतिथि के द्वारा सभी को सम्बोधन किया गया मुख्य अतिथि के सम्बोधन ने सभी गौरव सैनानियों एवं क्षेत्रीय जनता को चकित कर दिया 99 वर्ष की आयु में उन्होंने स्वंतत्रता संग्राम से हर युद्ध के किस्से बखूबी सुनाये और आज भी उनका जोश और जज्बा देखने लायक है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण ने देश की आजादी के इतिहास पर सूक्ष्म प्रकाश डाला और एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सम्बोधित करते हुए सभी कहा कि आप सभी को इस पर्व पर अधिक से अधिक घरों से निकलकर देश के सम्मान में और शहीदों के सम्मान आगे आना चाहिए। आज हमारा गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड आप सभी की मेहनत और एकता अखंडता के कारण धीरे धीरे पूरे उत्तराखंड में फैल रहा है। देहरादून में आज हमारे गौरव सैनानियों ने देहरादून की सभी विधानसभाओं के अलावा गढ़वाल मंडल के कई जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। और सभी क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई।आज गौरव सैनानी एसोसिएशन हमेशा पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों के साथ खड़ा हैं। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया तत्पश्चात शिमला बाई पास रोड गणेशपुर से होते हुए बड़ो वाला से कारगिल शहीद जय सिंह नेगी स्मारक नयागांव पेलियो तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सैकड़ों गौरव सैनानियों एवं क्षेत्रीय जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के सचिव गिरीश जोशी, कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कंडारी, लक्ष्मण सिंह, विक्रम कंडारी, खुशाल परिहार,जमन सिंह, चक्रधर रतूड़ी, रमेश सिंह, महावीर बर्तवाल, विरेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, गोपाल सिंह एवं सैकड़ों गौरव सैनानी व क्षेत्रवासी मौजूद थे।जय हिन्द जय भारत

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

4 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

4 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

5 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

5 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

8 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

8 hours ago