Categories: hindiUttarakhand

नौकरी के लिए हो जाएं तैयार, उत्तराखंड के सभी जिलों में लगने वाला है रोजगार मेला – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड में नौकरी के नए अवसर सामने आ रहे हैं। राज्य के सभी जिलों में 15 जून से रोजगार मेले आयोजित होने जा रहे हैं। जिसमें बड़ी कंपनियों को बुलाया गया है। ऐसे में इन रोजगार मेलों में नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है। इसके बारे में पूरी जानकारी आप यहां आप पा सकते हैं।नौकरी का तलाश कर युवाओं के लिए काम की खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में 15 जून से रोजगार मेले लगने जा रहे हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार नौकरी के लिए परेशान हैं, वो यहां रोजगार के नए अवसर पा सकते हैं। प्रशिक्षण एंव सेवायोजन निदेशालय उत्तराखंड के सभी जिलों में अलग-अलग 23 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए विभिन्न तरह की तैयारियों पर भी काम शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सहायक निदेशक ममता चौहान नेगी ने इसके लिए सेवायोजन विभाग के सभी जिलास्तर के अधिकारियों को आदेश भी दे दिए हैं।बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने की वजह से मार्च से ही उत्तराखंड में रोजगार मेले नहीं लग पाए थे। लेकिन अब चुनाव संपन्न होने के बाद 15 जून से दोबारा रोजगार मेले आयोजित होने जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में 8 लाख युवाओं के पास नौकरी नहीं है। जिनकी उम्र करीब 20 से 30 साल के बीच में हैं। वहीं इन रोजगार मेलों में 10वीं, 12वीं से लेकर ग्रेजुएट पास युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाती हैं। यहां आने वाली सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में उन्हें नौकरी मिलने की चांस रहते हैं।आईटीआई पास के लिए खास मौकेउत्तराखंड के सभी जिलों में आयोजित होने जा रहे इन रोजगार मेलों में इस बार ITI Pass लड़कियों के लिए नौकरी के खास अवसर होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिडकुल की कंपनियों में आईटीआई ड्रेस मेकिंग, इनफॉर्मेशन कम्युनिकेशन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्विंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स करने वाली लड़कियों के काम की खासतौर से मांग की जाती है। मेले में ये कंपनियां भी आ रही हैं। ऐसे में आईटीआई कर चुकीं लड़कियों को यहां नौकरी मिल सकती है।बड़ी कंपनियों को भेजा गया है पत्रइस रोजगार मेले में कई बड़ी कंपनियों के आने की संभावना है। सरकारी और प्राइवेट कंपनियों को यहां आने के लिए निदेशालय की तरफ से पत्र भेज दिए गए हैं। लक्ष्य है कि पिछले साल की तरह इस साल भी इन रोजगार मेलों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिल पाए। ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन रोजगार मेलों में जा सकते हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

43 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago