देहरादून, संगीत के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा रवि म्यूजिकल ग्रुप इस वर्ष अपना रजत जयंती वर्ष धूमधाम से आयोजित करेगा, यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रमुख रवि गुरविंदर सिंह ने कहा कि रविवार 9 अगस्त को भव्य संगीतमय कार्यक्रम ‘घनक (Eternal Melodies)’ का आयोजन किया जाएगा।
स्थानीय एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए गुरविंदर सिंह ने कहा कि सर्वे चौक स्थित आरआरडीटीओ ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति के साथ भारतीय संगीत जगत के महान गायकों और संगीतकारों को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस मौके पर संस्था के प्रमुख रवि गुरविंदर सिंह ने गढ़वाली और कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
गौरतलब हो कि रवि म्यूजिकल ग्रुप पिछले 25 वर्षों से उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का सफल आयोजन करता आ रहा है।
इस रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर और पूर्व मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’ शामिल होंगे।
पत्रकार वार्ता में रवि गुरविंदर सिंह, यावनिका, विजय शाह, राजू अरोड़ा, पवन, राजेंद्र थापा, साहिल, सिद्धू और लकी मौजूद रहे।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…