Categories: hindiUttarakhand

SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में एसआईआर (SIR) को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. बाजपुर और किच्छा के बाद अब रुद्रपुर में भी इसका विरोध तेज हो गया है. कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनकी मां के नाम पर एसआईआर में आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके बाद उन्होंने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध किया और एसडीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन की चेतावनी दी है.
कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नाम, पते और मैपिंग में गड़बड़ियों को लेकर जारी किए गए नोटिसों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर बड़े पैमाने पर फर्जी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं. उनकी माताजी के नाम को लेकर भी नोटिस जारी किया गया है, जिस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई.
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठाए सवालराजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुछ लोगों द्वारा बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक की उनकी माता के नाम पर भी आपत्ति दर्ज की गई है. उन्होंने इस पूरे मामले को लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर बड़ा सवाल बताया और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जल्द निस्तारण की मांग की है.
कांग्रेस नेता ने दी आमरण अनशन की चेतावनीपूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि अगर जल्द इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू करेंगे. ठुकराल ने कहा कि प्रदेश में एसआईआर का काम बीएलओ बहनों ने बहुत अच्छी तरीके से किया है. जो पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही थी उनके काम पर भरोसा न करके आज एक राजनैतिक दल द्वारा आपत्तियां लगाई जा रही है.
उन्होंने कहा कि अभी तक आपत्तियों को लेकर जिला प्रशासन एक क़दम भी आगे नहीं बढ़ा है. मेरी मां हमारे परिवार की मुखिया है लेकिन, उनके वोट को भी चैलेंज कर दिया गया है. हम 60-62 सालों से यहां रहते हैं. सब लोग हमें जानते हैं. उनका वोट भी हटा दिया है. ये लोग अप जनता के वोट कटवाना चाहते हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 minute ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago