देहरादून। एक युवती ने कुत्ते को पहले बीयर पिलाई और इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। वीडियो जब वायरल हुई तो पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए युवती के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि इस मामले में फव्वारा चौक चौकी प्रभारी विकसित पंवार की ओर से शिकायत की गई है। इंस्टाग्राम के एक वीडियो लिंक वायरल हुआ था। इस लिंक में दून पुलिस को भी टैग किया गया था। लिंक खोलकर देखा तो इसमें एक वीडियो रील थी। यह किसी खुश आर्डर नाम के प्रोफाइल ने पोस्ट की हुई थी। वीडियो में एक युवती पालतू कुत्ते को जबरदस्ती बीयर पिलाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर बहुत से लाइक थे और इसे प्रसारित भी किया जा रहा था।
पुलिस ने पाया कि यह फेसबुक और अन्य माध्यमों पर भी वायरल हो रहा था। जांच हुई तो मालूम हुआ कि यह प्रोफाइल खुशी सेमवाल निवासी रेसकोर्स की है। नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…
देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Haldwani Accident: हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत से…
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…