वीकेंड पर है हल्द्वानी नैनीताल की तैयारी तो ले ले यातायात डायवर्जन की जानकारी !! – myuttarakhandnews.com


हल्द्वानी : कल 13 अप्रैल 2024 को यूपी के मुख्यमंत्री का हल्द्वानी दौरा है , इसलिए हल्द्वानी शहर की काया पलट हुई है । आने जाने वालों को असुविधा ना हो इसलिए नैनीताल पुलिस ने भी यातायात प्लान तैयार किये है ।
नोट. यह रूट/डायवर्जन प्लान दिनांक-13.04.2024 को समय प्रातः 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।बड़े वाहनों का डायवर्जन▪️ रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी बाईपास ति० से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहां से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
▪️बरेली रोड से आने वाले समस्त बडे वाहनों को तीनपानी बाईपास ति0 से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
▪️ कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लामाचौड तिराहे से कालाढूंगी बाईपास रोड होते हुए हनुमान मन्दिर से आर०टी०ओ० रोड से रामपुर रोड को भेजा जायेगा, जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
▪️भीमताल/ नैनीताल रोड की और से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन ति० काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति० होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।
▪️गौलापुल/रेलवे कासिंग से शहर के अन्दर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
*रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन
▪️रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज की बसें टीपी नगर ति० से डायवर्ट कर होण्डा शोरूम तिराहे से तीनपानी बाईपास होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन आयेंगी।
▪️ बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसे तीनपानी बाईपास से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए ताज चौराहे से रोडवेज स्टेशन आयेंगी।
▪️कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहे से कॉलटैक्स से नारीमन होते हुए गोला बाईपास रोड से गोलापुल होते हुए ताज चौराहे से रोडवेज स्टेशन आयेंगी।
▪️पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज/केमू की बसे नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड से गोलापुल होते हुए ताज चौराहे से रोडवेज स्टेशन आयेंगी।
▪️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को रोडवेज पश्चिमी गेट से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से रामपुर/बरेली रोड को जायेंगे।
▪️ रोडवेज स्टेशन से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली बसे रोडवेज पूर्वी गेट सेताज चौराहा से गौलापुल से नारीमन तिराहा होते हुये कॉलटैक्स तिराहा से चम्बल पुल से नहर कवरिंग रोड होते हुए ऊँचापुल से कालाढुंगी को जायेंगी।
▪️पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज/केमू की बसें रोडवेज पूर्वी से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से नारीमन होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगी।
▪️रामपुर/बरेली रोड से आने वाली सिडकुल/ इन्टरसिटी/अन्य निजी बसें होंडा शोरूम तिराहे तक आ सकेंगी। वहाँ से सवारी उतारकर वापस की जायेगी अथवा तीनपानी बाईपास से गोला रोड होते हुए नारीमन से कॉलटैक्स तक आ सकेंगी, वहीं से वापस की जायेंगी।
▪️कालादुगी रोड से आने वाली सिडकुल/इन्टरसिटी/अन्य निजी बसें लालडॉट तक आ सकेंगी, वहीं से वापस की जायेंगी।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
▪️बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी ति० से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा।
▪️रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को शीतल होटलतिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा बरेली रोड से गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम भेजा जायेगा।
▪️कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को लालडॉट तिराहे से पनचक्की ति० से कॉलटैक्सति०/ हाईडिल ति० होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।
▪️ रामपुर रोड /कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे /हाइडिल तिराहे से पनचक्की तिराहा / चम्बल पुल तिराहा / लालडॉट तिराहा / ऊँचापुल की ओर भेजा जायेगा।
नोट. दिनांक 13.04.2024 को समय प्रातः 07:00 बजे से 19:00 बजे तक सम्पूर्ण हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।हल्द्वानी निवासी ना हो वीआईपी कार्यक्रमों में परेशान ,इसलिए पहले ही देख चले पार्किंग स्थल और यातायात प्लान :
वैशाखी पर हरिद्वार जाने की है अगर तैयारी तो पढ़ ले पहले ये जानकारी !!

Post Views: 11

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

4 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

4 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

4 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

5 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

5 hours ago