चमोली जिले की लड़की ने कश्मीर के गुलमर्ग में बढ़ाया उत्तराखंड का मान ! जीता स्वर्ण पदक : – myuttarakhandnews.com


जम्बू कश्मीर :जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में ‘खेलो इंडिया’ के तहत आठवीं नेशनल स्नो शू प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के चमोली जनपद की सरोजनी कोटड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है।‘स्नो शू’ यूरोपीय देशों में आयोजित होने वाली विंटर स्पोर्ट्स इवेंट्स है, जिसमें एक विशेष प्रकार के स्नो शू को पहन कर बर्फ में रनिंग करने की प्रतियोगिता होती है। पहाड़ी परिवेश और बर्फ में आने जाने की प्रैक्टिस होने पर ही इस खेल का लुत्फ उठाया जा सकता है। भारत में भी बर्फबारी के बीच इस प्रतियोगिता को शुरू किया गया है ।सरोजिनी चमोली जिले के ब्लॉक देवाल के चौड़ गांव निवासी है। 8 भाई बहनों में से छठे नंबर की सरोजनी बहुत ही सामान्य परिवार की न्यूनतम आवश्यकता के साथ पली बढ़ी है , सरोजिनी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव के ही प्राथमिक विद्यालय और इंटर गांव के ही नजदीकी इंटरमीडिएट कॉलेज बोरोगाड़ से की है। अपनी मेहनत और लगन के चलते सरोजिनी कोटड़ी ने आठवीं नेशनल स्नो शू प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के झोली में पदक स्वर्ण डाला ।

Post Views: 11

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

23 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

44 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago