सूबे के मेधावी छात्र-छात्राओं की माताएं होंगी सम्मानितः डा. धन सिंह रावत – my uttarakhand news

उत्तराखंडजीवन शैली

Share0

Advertisement

*15 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों की माताओं को दिया जायेगा कमला नेहरू पुरस्कार*
*जनपद, विकासखंड व विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगे सम्मान समारोह*
देहरादून, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले लगभग 15 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार के धनराशि का चैक दिया जाया जायेगा। इस हेतु विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रोत्साहन की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि परिषदीय परीक्षा-2023 की मैरिट सूची के आधार पर सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 14 हजार 935 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की माताओं को स्व0 कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिसमें हाईस्कूल स्तर पर 78.40 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले कुल 7479 छात्र-छात्राएं तथा इंटरमीडिएट स्तर पर 76.20 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले कुल 7456 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर जनपद नैनीताल में 1539, अल्मोड़ 1184, ऊधमसिंह नगर 2372, चम्पावत 464, पिथौरागढ़ 921, बागेश्वर 538, देहरादून 1550, हरिद्वार 1758, टिहरी 1076, पौड़ी गढ़वाल 1011, उत्तरकाशी 828, चमोली 852 तथा रूद्रप्रयाग 842 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हैं जिनकी माताओं को उक्त सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिये जनपद, विकासखण्ड एवं विद्यालय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक संघ के पदाधिकारी अनिवार्य रूप प्रतिभाग करेंगे। सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार की सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। डॉ. रावत ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित करने को लेकर सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

2 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

3 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

3 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

5 hours ago