Categories: hindiUttarakhand

गर्लफ्रेंड का मर्डर कर सिर धड़ से अलग कर नहर में फेंका, रुद्रपुर में मुश्ताक के घर पर बुलडोजर ऐक्शन – Uttarakhand

Girlfriend murdered, beheaded and thrown in canal, bulldozer action on Mushtaq’s house in Rudrapurइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रहने वाली पूजा मंडल के हत्यारोपी मुश्ताक के घर पर सोमवार को पुलिस-प्रशासन का जोरदार बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। हत्यारोपी मुश्ताक के घर को जमींदोज कर दिया गया। अपने प्रेमी के साथ पूजा हरियाणा के गुरुग्राम में चली गई थी और पूजा वहीं से लापता हो गई थी। मुश्ताक के घर पर धवस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी।उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में नानकमत्ता के बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल की नृशंस हत्यारोपी मुश्ताक अहमद पुत्र अली का सितारगंज के गौरखेड़ा में बने घर को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। विदित हो कि नानकमत्ता की पूजा मंडल की मुश्ताक ने 16 नवंबर 2024 को नृशंस हत्या कर दी थी।मुश्ताक ने पूजा का मर्डर कर सिर को धड़ से अलग कर नहर में फेंक दिया था। पांच महीने से लापता होने के बाद पूजा क बहन ने 19 दिसम्बर 2024 को हरिद्वार के गुरुग्राम में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। मुश्ताक ने दो नवम्बर 2024 किच्छा की लड़की से सितारगंज के गौरीखेड़ा में करीब आठ माह पहले बनाये घर में निकाह किया था।शनिवार को हरियाणा पुलिस ने गौरीखेड़ा में मुश्ताक के घर पहुंची थी। लेकिन घर में ताला लगा था। सोमवार की तड़के जिलेभर की पुलिस, पीएसी, पुलिस व प्रशासनिक अफसर गौरीखेड़ा पहुंचे। यहां गांव के आवागमन के रास्तों में बैरिकेटिंग लगाकर व भारी पुलिस बल तैनात कर आवागमन बंद कर दिया। इस दौरान जेसीबी मशीन से टिन शैड के बने मकान को जमींदोज कर दिया। भारी पुलिस बल व प्रशासन को देखकर ग्रामीण घरों में रहे और धवस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ।सुनील बनकर मुश्ताक ने की थी शादीमुश्ताक ने अपना नाम बदलकर पूजा मंडल को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि मुश्ताक ने सुनील यादव बनकर पूजा से शादी रचाई थी। शादी के बाद मुश्ताक पूजा पर धर्मांतरण का भी दबाव बनाता रहा। पुलिस की ओर से दोनों की काउंसलिंग भी कराई थी। शादी के बाद पूजा मुश्ताक के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में रहने के लिए चली गई थी।हरियाण पुलिस ने निभाई अहम भूमिकाहरियाणा के गुरुग्राम से लापता हुई पूजा मंडल को ढूंढने में हरियाणा पुलिस ने अहम भूमिका निभाई। हरियाणा पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस की मदद से युवती का धड़ नहर से बरामद किया। पति से तलाक होने के बाद पूजा स्पा सेंटर में काम करने के लिए गुरुग्राम चली गईं।पूजा को बिना बिना मुश्ताक ने रचाया दूसरा निकाहमुश्ताक ने पूजा को बगैर बताए किच्छा से दूसरी शादी भी कर ली। इसकी खबर जब पूजा को लगी तो नवंबर 2024 में यह मामला सितारगंज कोतवाली पहुंचा। तब पूजा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुश्ताक ने पहचान छिपाकर उससे हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है।शादी का विरोध मुश्ताक को गुजरा नागवार, काट दिया पूजा का गलापूजा और मुश्ताक के बीच प्रेम संबंध की शुरुआत 2022 में रुद्रपुर में हुई। मुश्ताक चकरपुर कुटरी में पंक्चर की दुकान चलाता था। एक दिन रुद्रपुर में पूजा और मुश्ताक की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद धीरे-धीरे मुश्ताक ने पूजा से नजदीकी बढ़ा ली और दोनों गुरुग्राम चले गए। जहां पूजा एक स्पा सेंटर में काम करने लगी और मुश्ताक एक कैब चलाने लगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

41 minutes ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

47 minutes ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

53 minutes ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

1 hour ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

1 hour ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

1 hour ago