UP से गंगोत्री पहुंचे 6 युवक, दर्शन के बजाए करने लगे कमाई, नजारा देख उठा ले गई पुलिस – Uttarakhand

6 youths reached Gangotri from UP, started earning money instead of visiting, police took them away after seeing the sceneइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तरकाशीः उत्तराखंड में चारधाम के कपाट खुलते ही बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छह युवक भी दर्शनों के लिए गंगोत्री धाम पहुंच गए. लेकिन उन्होंने दर्शन करने के बजाए कमाई करने की ठान ली. जिसके लिए ऐसा गलत तरीका अपनाया कि श्रद्धालु परेशान हो गए. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए.उत्तरकाशी पुलिस ने गंगोत्री धाम में चोरी करने वाले उत्तर प्रदेश गोंडा के एक गिरोह को गिरफ्तार किया. जिनके पास से एक लाख से अधिक की नगदी और अन्य सामान बरामद हुआ. पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया गया कि एक श्रद्धालु ने थाना हर्षिल में चोरी की लिखित तहरीर दी थी. जिसमें श्रद्धालु ने नगदी और सामान की चोरी की शिकायत की थी. जिसके बाद जब पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए और लोगों से बातचीत की.थाना हर्षिल पुलिस ने गंगोत्री में अलग-अलग पुलिस टीमों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश गोंडा के 6 चोरों के गिरोह को हर्षिल बेरियर से गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि यह गिरोह गंगोत्री धाम में चोरी की मकसद से आया हुआ था. पुलिस गिरोह सदस्यों से पूछताछ कर रही है कि क्या यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ में भी इस प्रकार की. चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं. फिलहाल, पुलिस को यात्रा के प्रथम सप्ताह में ही चोरी करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी से बड़ी सफलता हासिल हुई है.उत्तराखंड पुलिस चार धाम यात्रा के शुरू होने के साथ ही एक्टिव हो गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. जिससे कि दूर-दराज से दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही चार धाम यात्रा के दौरान होने वाले अपराधों पर लगाम लगाई जा सके.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

2 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

2 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

3 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

3 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

4 hours ago