देहरादून, । ग्राफिक एरा में नए छात्रों को यूनिवर्सिटी की वैश्विक साझेदारियों और सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराया गया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज नए बैच के बीटेक छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों और बहुसांस्कृतिक वातावरण से अवगत कराने के लिए ग्लोबल विलेज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डी. आर. गंगोडकर ने कहा कि छात्रों के लिए जर्मनी, इटली, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, समर-विंटर अकादमिक प्रोजेक्ट्स और वैश्विक नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध हैं। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता की शानदार झलक देखने को मिली। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने अपने-अपने देशों की संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्ट में भारत सहित 32 देशों के छात्रों ने अपने पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। नए छात्रों ने म्यांमार, रूस, तुर्की, रवांडा, लेसोथो, जिम्बाब्वे, युगांडा, तंजानिया, दक्षिण सूडान समेत अनेक देशों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी समृद्ध संस्कृति से परिचित हुए।
कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स और एआईईएसईसी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभागियों में म्यांमार के थांग कोप सांग और सॉ था क्लेर तॉ, दक्षिण सूडान की समा नूमे जूमे मॉरिस तथा जेम्स कियाम, लाइबेरिया के सैम डिएगो कुमार, रवांडा के केविन और नेपाल के सरगम व पीयूष राणा शामिल रहे।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…
Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…