उत्तराखंड की बेटी उन्नति ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया – अभिनव थापर –

देहरादून में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जूडो की महिला 63 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा को उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर एवं अन्य नेताओं ने उन्हें डिफेंस कॉलोनी स्तिथ निवास पर शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
 
इस अवसर पर अभिनव थापर ने कहा कि उन्नति शर्मा की उपलब्धि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का विषय है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता राज्य की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
 
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएँ और हर स्तर पर प्रोत्साहन उपलब्ध कराना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उत्तराखंड की प्रतिभाओं को उचित अवसर मिलें, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
 
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूपिंदर नेगी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्नति शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए अनेक पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मौसम ने बदली करवट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…

23 minutes ago

पितृ पक्ष में ब्रह्मकपाल तीर्थ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों के निमित्त हो रहा पिंडदान –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…

29 minutes ago

Uttarakhand Rajya Sabha Elections: Dinesh Arya elected unopposed | Uttarakhand News Network

Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…

43 minutes ago

पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गूंजा भक्ति संगीत, जुबिन नौटियाल ने किए दर्शन –

देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…

2 hours ago

12 घंटे में दून पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…

3 hours ago