Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, PCS के पदों पर जल्द होगी भर्ती, पढ़िये डिटेल – Uttarakhand

Golden opportunity for government job in Uttarakhand, recruitment for PCS posts will be done soon, read detailsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में युवाओं को लोक सेवा आयोग एक बार फिर पीसीएस अफसर बनने का मौका दे रहा है. इसके लिए शासन स्तर से रिक्त पदों के सापेक्ष अधियाचन भेजा जा चुका है. जल्द ही आयोग अधियाचन का अवलोकन करने के बाद विज्ञप्ति जारी कर सकता है.उत्तराखंड में पीसीएस के 122 पदों पर भर्ती निकलने जा रही है. अभी लोक सेवा आयोग विभिन्न रिक्त पदों का अध्ययन करेगा. इसके बाद ही विज्ञप्ति जारी करने का निर्णय होगा, लेकिन शासन स्तर पर रिक्त पदों के लिए होमवर्क किया जा चुका है. इसके बाद ही अधियाचन आयोग को भेजे गए हैं.आयोग जून में PCS के लिए प्री परीक्षा प्रस्तावित: अधियाचन को लेकर कोई तकनीकी बड़ी समस्या नहीं आई तो माना जा रहा है कि लोक सेवा आयोग जून में पीसीएस के लिए प्री परीक्षा करवा सकता है. लोक सेवा आयोग भी इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर रहा है. लोक सेवा आयोग ने साल 2024 में भी पीसीएस के विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी. इसके लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा भी करवाई थी. ऐसे में अब बाकी खाली पदों पर अधियाचन मिलने के बाद आयोग अब इसके लिए भी जरूरी तैयारी करने में जुट गया है.इससे पहले 189 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई. अब 122 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इस मामले पर अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल से ईटीवी भारत ने बात की. उन्होंने बताया अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजा जा चुका है. इसके लिए शासन स्तर से होमवर्क पूरा करने के बाद अब आयोग को अधियाचन के आधार पर विज्ञप्ति जारी करनी है.इन पदों के लिए होनी हैं भर्तियां: शासन में कार्मिक विभाग ने लोक सेवा आयोग को जो अधियाचन भेजा है. उसमें डिप्टी कलेक्टर के तीन पद, डीएसपी के 7 पद, वित्त अधिकारी के 10 पद, उप निबंधक श्रेणी 2 के 12 पद, सहायक निदेशक वित्त के छह पद, सहायक नगर आयुक्त के 7 पद, राज्य आयुक्त राज्य कर के 13 पद, राज्य कर अधिकारी के 17 पद, समाज कल्याण अधिकारी का 1 पद, कार्य अधिकारी जिला पंचायत के दो पद, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा के चार पद, जिला परीवीक्षा अधिकारी का एक पद, सहायक गन्ना आयुक्त का एक पद, सूचना अधिकारी के तीन और संपादक का एक पद, उप शिक्षा अधिकारी के 14 पद, सांख्यिकी अधिकारी 2 का एक पद, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी के दो पद, सहायक निदेशक सांख्यिकी का एक पद शामिल है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

11 minutes ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

52 minutes ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

2 hours ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

2 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

2 hours ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

2 hours ago