विकासनगर से ससुराल रुद्रप्रयाग जा रहे व्यक्ति का शव सिरोबगड़ में नदी किनारे मिला – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग : यहाँ सिरोबगड़ के पास नीचे अलकनंदा नदी के किनारे एक व्यक्ति के गिरे होने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गयी ।व्यक्ति सड़क से काफी नीचे नदी के किनारे पड़ा हुआ था जिसे एसडीआरएफ व जल पुलिस की मदद से निकाला गया।आसपास देखने पर व्यक्ति के अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिरने की संभावना जतायी जा रही है ।वहीं पास में ही सड़क में एक स्कूटी मिली , जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या UK 16 D 7392 से वाहन स्वामी का पता किया गया।तो वाहन चंद्रशेखर भट्ट पुत्र श्रीधरानंद भट्ट निवासी विकासनगर देहरादून के नाम पर रजिस्टर्ड मिला।
वाहन स्वामी के घर में सम्पर्क करने पर उनकी पत्नी ने बताया गया कि उनके पति दिनांक 28 मार्च 2025 को दिन में विकासनगर देहरादून से स्कूटी से अपने ससुराल ग्राम पाली रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे ,उस दिन उनके श्रीनगर पहुंचने तक उनसे बराबर सम्पर्क होता रहा ।
लेकिन उसके बाद से चंद्रशेखर से सम्पर्क नहीं हो पाया।मौके पर मृतक के बड़े भाई विनोद भट्ट व अन्य परिजनों के पहुंचने पर मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर भट्ट पुत्र श्रीधरानंद भट्ट निवासी ग्राम व पोस्ट भटवाड़ी थाना अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई।
मृतक का मौके पर पंचनामा की कार्यवाही कर व जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाई गई व शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया।
पुलिस अनुसार प्रथम दृष्टिया मृतक की मृत्यु सड़क से नीचे खाई में गिरकर आई चोटों के कारण होनी प्रतीत होती है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

7 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

14 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

28 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

56 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago