Categories: hindiUttarakhand

अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! उत्तराखंड में 15 जनवरी से सेना की भर्ती, पूरी डिटेल – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। अग्निवीर भर्ती रैली अगले साल 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह भर्ती लैंसडौन भर्ती कार्यालय (एआरओ) के अधीन आयोजित होगी। इसके लिए जीबीएस कैंप, कोटद्वार को भर्ती स्थल के रूप में तय किया गया है।
रक्षा विभाग देहरादून के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले ही प्राप्त किए जा चुके हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर अपने लॉगिन अकाउंट से Join Indian Army (JIA) वेबसाइट पर जाकर अपडेट देखते रहें। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवारों को उन्हें डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है।
भर्ती रैली के दौरान प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र, आधार कार्ड की तीन फोटोकॉपी और सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। साथ ही उम्मीदवारों को समय पर रैली स्थल पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। भर्ती के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए एआरओ लैंसडौन से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7456874057 जारी किया गया है।
सेना भर्ती कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे फर्जीवाड़े और दलालों से सावधान रहें। सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी और पूरी तरह ऑनलाइन हैं। युवाओं को फिटनेस और शारीरिक तैयारी पर ध्यान देने के साथ-साथ सभी जरूरी दस्तावेज समय से तैयार रखने की सलाह दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

12 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

14 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

14 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

14 hours ago