नैनीताल: बीते दिनों दिल्ली में हुए धमाके की घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस की सख्ती जारी है। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने तीन घंटे अभियान चलाकर 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। 150 से ज्यादा वाहनों की तलाशी ली गई।
पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी कोतवाली, मुखानी, काठगोदाम, वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। 150 से ज्यादा वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान प्रेशर हॉर्न लगे 25 रोडवेज और निजी वाहनों के चालान भी किए गए। तेज रफ्तार बाइक और कार चलाने को चेतावनी दी गई।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया बुधवार शाम को होटल, ढाबों, फड़-फेरी वालों एवं किरायेदारों के सत्यापन भी किए गए। तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वालों के खिलाफ भी पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है।
रामनगर और लालकुआं में फ्लैग मार्चशहर में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधियां होने पर सूचना देने की अपील की। बुधवार को सीओ सुमित पांडे, कोतवाल सुशील कुमार, कालाढूंगी कोतवाल अरुण कुमार आदि फ्लैग मार्च में मौजूद रहे।
दूसरी तरफ लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च में डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड वाहन व अर्धसैनिक बल शामिल रहे। फ्लैग मार्च कोतवाली परिसर से शुरू होकर हाथीखाना, संजय नगर व बंगाली कॉलोनी क्षेत्रों से होकर गुजरा। चोरगलिया कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…