Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 40 डिग्री पारे के बीच गुड न्यूज, IMD ने बताया- आज कहां-कहां बारिश – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाएं तपिश बढ़ा रहे हैं, जिससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, पहाड़ों में बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है। उधर, उत्तरकाशी में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आए भीषण आंधी तूफान ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया है। आज मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में बारिश की संभावना जताई है।
मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर चल रहा है। इसके विपरीत, पहाड़ी क्षेत्रों में दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और वहां तापमान सामान्य या सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे बना हुआ है।
रुड़की, हरिद्वार में सबसे ज्यादा तपिश रही, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री बढ़कर 40.2° डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर में पारा 40 डिग्री रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.4° डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। टिहरी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में तापमान 26.2 डिग्री रहा।
उत्तरकाशी, देहरादून और टिहरी में बारिश के आसारमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, आगामी दिनों में उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, देहरादून और टिहरी जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ झमाझम बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के शेष सभी पर्वतीय जनपदों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बादल बरस सकते हैं। हरिद्वार और यूएस नगर के निवासियों को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
क्या करें और क्या न करेंनियमित पानी पीते रहें। ओआरएस,नींबू पानी व नारियल पानी का सेवन बेहतर है। रेहड़ी का खुला पानी पीने से बचें। हाई बीपी के मरीज इस मौसम में डॉक्टर की सलाह से दवा की डोज री-शेड्यूल करवा लें।
ओलावृष्टि, बारिश हुई, हाईवे बंद रहाउत्तरकाशी/बड़कोट। जनपद मुख्यालय के शहर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आए भीषण आंधी तूफान ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक आंधी तूफान चला। वहीं इसके बाद ओलावृष्टि के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया। देर शाम तक खोलने प्रयास जारी रहे।
मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। यहां तेज हवाओं के साथ कुछ देर तक जमकर आंधी तूफान चला। हालांकि तूफान से किसी प्रकार का नुकसान नही हुआ है। वहीं कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। डुंडा, चिन्यालीसौड़ में बारिश के साथ भटवाड़ी में जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे नगदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर यमुना घाटी में बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन हो गया और मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

18 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

24 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

39 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

1 hour ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

2 hours ago