Categories: hindiUttarakhand

21 जून को NEET एग्जाम देने वाले छात्रों को फ्री यात्रा, भाजपा सरकार का ऐलान – myuttarakhandnews.com

आगामी 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की तरफ यह फैसला लिया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग छात्रों को बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा देगा। सरकार जल्द ही शासनादेश जारी करने वाली है।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों संग बैठक में कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन ने यह फैसला लिया है। मुख्य सचिव ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और लीक-मुक्‍त कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं।
उत्तराखंड में 40 डिग्री पारे के बीच गुड न्यूज, IMD ने बताया- आज कहां-कहां बारिशबैठक में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्यव्यापी आयोजनों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई, जिसके तहत सभी जिलों में बुनियादी सुविधाओं और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रधान की छात्रों से अपीलइससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुन: परीक्षा का सुचारु और त्रुटिरहित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील भी की।
प्रधान ने कहा कि सरकार इस बार प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर उन्हें परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने तक, हर पहलू पर अतिरिक्त सावधान बरत रही है।
प्रधान ने इसके अलावा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर सहयोग का अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा, “पहले भी उनका समर्थन मिला था। मैंने उनसे इस बार और भी अधिक ध्यान देने का अनुरोध किया है।”
उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पहले ही मुख्य सचिवों, महानिदेशकों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को शामिल करते हुए समीक्षा बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें एनटीए के महानिदेशक ने भी हिस्सा लिया।
सूत्रों के मुताबिक, एनटीए 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुन: परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद लेने की योजना बना रही है, क्योंकि प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
वायु सेना के संभावित इस्तेमाल सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं के सिलसिले में प्रधान ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार के शीर्ष स्तर पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा, “चुनौतियां पहले भी थीं और अभी भी मौजूद हैं। लेकिन इस बार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।”
तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि प्रधान ने कहा कि पुनर्परीक्षा 551 शहरों में 5,435 केंद्रों के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिनमें भारत के बाहर के 14 केंद्र भी शामिल हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

6 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

7 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

7 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

7 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

8 hours ago