देहरादून। राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र पलटन बाजार में बुधवार को एक कपड़ा व्यापारी के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों को सुरक्षित बचा लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलटन बाजार स्थित ननकानी गारमेंट्स की इमारत की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भवन में लिफ्ट स्थापना का कार्य चल रहा था और इस दौरान वेल्डिंग की जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग से निकली चिंगारी के कारण तीसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में आग भड़क गई।
आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा कपड़ों का बड़ा स्टॉक पूरी तरह जल गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है तथा आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )सेवा संकल्प अभियान के तहत आज गोपेश्वर बस स्टैंड में विकसित…
Nainital: लालकुआं में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, लाखों की स्मैक के साथ 2 तस्कर…
पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस देहरादून : भारत…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Monday distributed…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: Governor Lt General Gurmit Singh (Retd.) on Monday…
New MBBS Session begins at Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, October 5: The…