दशोली और नंदानगर में बहु-विभागीय जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, जागरूकता और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड दशोली एवं नंदानगर में बहु-विभागीय प्रदर्शनी एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। दशोली विकासखंड में आयोजित शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री स्तरीय दर्जा प्राप्त हरक सिंह नेगी और भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत योजना, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना तथा राज्य सरकार की इजा-बोई सगुन योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया। उरेडा विभाग ने पीएम सूर्य घर योजना, ग्राम्य विकास विभाग ने लखपति दीदी योजना तथा पंचायत राज विभाग ने विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तीलू रौतेली पेंशन, बौना पेंशन, छात्रवृत्ति योजनाओं एवं आवासीय छात्रावास विद्यालयों की सुविधाओं की जानकारी दी।
महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत दिव्यांग, असहाय एवं अनाथ बच्चों के लिए संचालित सेवाओं तथा 1098 हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर में योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। ग्राम रैतोली (पीपलकोटी) की लखपति दीदी लाभार्थी नीरजा पवार तथा ग्राम छिनका की सपना खनेरा ने स्वरोजगार एवं जन सेवा केंद्र संचालन से जुड़ी अपनी सफलता की कहानी लोगों के साथ साझा की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी तथा प्रमुख दशोली विनीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, दीपक पंत, राजेंद्र हटवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी मोहन नेगी सहित विभिन्न ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

2 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

2 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

2 hours ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

2 hours ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

4 hours ago