Categories: hindiUttarakhand

गोपाल, गीतिका और सुशीला बने उत्तराखंड बोर्ड टॉपर, मार्क्स देख कहेंगे वाह – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Board Result 2026 Declared: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. साल भर की मेहनत के नतीजे सामने आ गए हैं. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
सीएम धामी ने दी बच्चों को बधाईसीएम पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं. यह सफलता आपके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है. विश्वास है कि आप इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे. जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों. धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे.
UBSE UK Board Result 2026: कैसे चेक करें?रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
1. ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर Class 10th या Class 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड को फिल करें.
4. फिर, ‘Submit’ बटन दबाते ही आपका रिजल्ट सामने होगा.
5. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें या प्रिंट निकाल लें.
UK Board Result 2026 (OUT) LIVE: बागेश्वर का दबदबा जारीउत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट: बागेश्वर लगता है अपना दबदबा बरकरार रखना चाहता है. हाई स्कूल में पिछले साल भी टॉपर जो था वो बागेश्वर से ही था. इस बार भी 12वीं की टॉपर गीतिका पंत और यूएसनगर की सुशीला दोनों ही बागेश्वर की रहने वाली हैं.
UK Board 10th Result 2026 LIVE: कितने फीसदी बच्चे 10वीं में हुए पासUBSE UK Board 10th 12th Result 2026: हाईस्कूल परीक्षा 2026 में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 1,12,266 थी. हाईस्कूल परीक्षा 2026 में 1,08,983 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 1,00,373 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए. हाईस्कूल परीक्षा 2026 का कुल परीक्षाफल 92.10 प्रतिशत रहा. इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07% रहा. संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.47% तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 65.05% रहा. प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2026 का परीक्षाफल वर्ष 2025 की तुलना में 1.33 बिन्दु प्रतिशत अधिक रहा है. सम्मान सहित (75% से अधिक अंक) उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7,935 (7.28%) रही है. प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 30,734 (28.20%) रही है. द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 46,708 (42.86%) रही है. तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 14,986 (13.75%) रही है.
प्राइमरी शिक्षा निदेशक कंचन देवरारी किया रिजल्ट घोषितदेहरादून में प्राइमरी शिक्षा निदेशक कंचन देवरारी ने रिजल्ट अनाउंस किया. रामनगर में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे.
uk board result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं में लड़कियां टाॅपरUK Board Toppers Name: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं में इस साल लड़कियों का दबदबा रहा है. हाई स्कूल में अक्षत गोयल टॉपर बनीं, जबकि इंटर में गीतिका पंत और सुशीला ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है. यूपी में भी लड़कियों ने ही बाजी मारी थी.
UBSE UK Board 10th 12th Result 2026: लीजिए नंबर भी देख लीजिएUBSE UK Board Result 2026: मेरिट सूची में अक्षत गोपाल, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर (नैनीताल) ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया.वहीं, ईशान कोठारी (उत्तरकाशी) और भूमिका पांडे, जीआईसी खेरना (नैनीताल) ने 500 में से 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया. खास बात यह रही कि भूमिका पांडे ने बालिकाओं की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया. इसके अलावा योगेश जोशी, मंडल-रामबाग (बागेश्वर) ने 500 में से 489 अंक (97.80%) हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया.
UBSE UK Board Result 2026: किसका कितना रहा परसेंटUK Board 10th Result 2026 LIVE: जारी आंकड़ों के अनुसार, बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07 फीसदी रहा. इससे साफ है कि इस बार भी बेटियां पढ़ाई में आगे रहीं.
UBSE Board Results 2026: हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 92.10 प्रतिशत रहाUBSE UK Board 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है. इस बार भी नतीजों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है. हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 92.10 प्रतिशत रहा.
UBSE UK Board Result 2026:12वीं में इन बच्चों ने छुई सफलताUK Board Result 2026: 12वीं में बागेश्वर की गीतिका पंत और यूएसनगर की सुशीला के 98 परसेंट आए. ये दोनों लोग पहले स्थान पर हैं. जबकि, हरिद्वार की वंशिका के 97 पर्सेंट के साथ तीसरा स्थान हैं.
10वीं में इन लोगों ने मारी बाजी10 वीं में 98.20 परसेंट के साथ अक्षय गोपाल टॉपर रहे. वहीं, 98 फीसदी अंक के साथ इशांत कोठारी और भूमिका सेकंड पर रहे. इसके अलावा, तीसरी पोजिशन पर मंडलसेरा और बागेश्वर के योगेश जोशी के 97.80 परसेंट रहे.
UK Board Result 2026: 12वीं में ये लोग टॉपरUK Board 10th Result 2026 LIVE: इंटर में बागेश्वर की गीतिका पंत और यूएसनगर की सुशीला के 98 परसेंट के साथ पहले स्थान पर हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Army Service Corps White Water Rafting Expedition 2026 flagged off from Doon

my uttarakhand news BureauDehradun, 6 Oct: The Army Service Corps White Water Rafting Expedition 2026,…

9 hours ago

Target is to make U’khand a 100% literate state: Dr Dhan Singh Rawat

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Uttarakhand has set a target of becoming a…

9 hours ago

Harish Sharma’s films shine at Dehradun International Film Festival

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Filmmaker Harish Sharma had two awards, two standing…

10 hours ago

Governor briefed on State’s Tourism Activities

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Tourism Secretary Dheeraj Singh Garbyal met Governor Lieutenant…

10 hours ago

‘Grahan’ receives honours at 11th Dehradun International Film Festival

my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 6 Oct: Dehradun-born filmmaker Shariq Ali Khan’s debut film Grahan…

10 hours ago

अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, मसूरी में होटल का बेसमेंट और 12 कमरे सील –

मसूरी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मसूरी…

10 hours ago