गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया सभी स्कूलों के लिए ये आदेश : पढ़ें पूरी खबर – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक विद्यालय का समय प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं 7:30 बजे से 12:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगे। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में व्यवस्था सुनिश्चित रखे एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं, उन्होंने विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाई जाए, ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव हो,सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रखी जाए,छात्रों को हीटवेव से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए। तेज धूप के दौरान छात्रों से खेल-कूद एवं बाहरी गतिविधियां न कराई जाएं। अवकाश के उपरांत छात्रों को समूह में घर भेजा जाए, जिससे आपात स्थिति में सहयोग मिल सके। उक्त के क्रम में जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यालयों का संचालन करते हुए उपर्युक्त सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

2 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

59 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

1 hour ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago