देहरादून: उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार गंगा प्रसाद, हर सिंह बोनाल और जयपाल सिंह तोमर को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार गंगा प्रसाद को निदेशक, विभागीय लेखा, उत्तराखंड देहरादून के पद से हटाकर निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, देहरादून का मूल प्रभार दिया गया है। उनके पास अपर सचिव, वित्त विभाग, उत्तराखंड शासन का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।
हर सिंह बोनाल को निदेशक, पं. टी.ओ. सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून का मूल प्रभार सौंपा गया है। उनके पास अपर निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, देहरादून समेत पहले से दिए गए अन्य अतिरिक्त प्रभार भी बने रहेंगे।
वहीं, जयपाल सिंह तोमर को निदेशक, विभागीय लेखा, उत्तराखंड, देहरादून का मूल प्रभार दिया गया है। उनके अतिरिक्त प्रभार में वित्त निदेशक, पेयजल निगम, देहरादून के साथ उत्तराखंड मेट्रो और नमामि गंगे से जुड़े वित्तीय दायित्व शामिल हैं।
शासन ने तीनों अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार के लिए अलग से कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ता देय नहीं होगा।
Post Views: 4
Post navigation
Dehradun News: जुलाई से लापता युवक का मिला शव, जंगल में मिले कंकाल से खुलेगा…
The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…