पदक विजेता खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी का मौका –

देहरादून। उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर उपलब्ध कराया गया है। खेल निदेशालय की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नियुक्ति प्रदान किए जाने के संबंध में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। पात्र खिलाड़ी 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।खेल मंत्री रेखा आर्या ने पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।स्थायी निवासी होना अनिवार्य‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी सेवा के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ी का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी द्वारा अंतरराष्ट्रीय अथवा राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किया होना अनिवार्य है। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी खेल निदेशालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।खिलाड़ी खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sports.uk.gov.in पर विज्ञप्ति, शासनादेश और आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने खिलाड़ियों को आवेदन से पूर्व पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।रेखा आर्या ने कहा कि किसी खिलाड़ी की पदक जीत केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों का संघर्ष, अनुशासन और प्रदर्शन प्रदेश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं, अवसर और उचित मंच उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Char Dham Yatra 2026: Gangotri to Shut on November 10, Yamunotri and Kedarnath on November 11 | Uttarakhand News Network

The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…

3 minutes ago

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, शीतकाल में मुखबा में विराजेंगी मां गंगा –

  उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…

2 hours ago

2,375 Programmes to be organised in Uttarakhand under ‘Khet Bachao Abhiyan’; Target set to involve 1.20 lakh farmers: Ganesh Joshi

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…

12 hours ago

उत्तराखंड हिमालय में बड़े भूकंप का खतरा: हर सदी में जमा हो रही 8.1 तीव्रता की ऊर्जा – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…

12 hours ago

Minister Ganesh Joshi attends ‘Hamro Dashain Cultural Festival’, Honours Veer Naris and Ex-Servicemen

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…

12 hours ago