Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड सरकार ने अग्निवीरों को दिया तोहफा, ग्रुप-C भर्तियों में 10% क्षैतिज आरक्षण का फैसला – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वादे को पूरा करते हुए राज्य के विभिन्न विभागों में सेवानिवृत्त अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की घोषणा की है. इसके तहत राज्य सरकार ने “ क्षैतिज आरक्षण नियम– 2025” जारी किया हैं, जो ग्रुपC की नौकरियों में सीधी भर्ती के लिए लागू होंगे.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की सेवा कर लौटे अग्निवीर राज्य की शान हैं. हमें उनकी मेहनत और सेवा का सम्मान करना चाहिए और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है. कहा कि यह कदम सेवानिवृत्त अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम है. सीएम धामी ने कहा कि सरकार हर संभव तरीके से पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रोजगार देने की कोशिश कर रही है.
इन विभागों में मिलेगा आरक्षणअब सेवानिवृत्त अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की पोस्टों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा. इसमें पुलिस कांस्टेबल (सिविलियन/पीएसी), उप निरीक्षक, प्लेटून कमांडर पीएसी, फायरमैन, फायर ऑफिसर II, जेलर गार्ड, डिप्टी जेलर, वन गार्ड, वन निरीक्षक, नशा नियंत्रण कांस्टेबल, प्रवर्तन कांस्टेबल और सचिवालय गार्ड जैसे पद शामिल हैं.
इस फैसले से अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा और उनकी सेवाओं का सम्मान भी बढ़ेगा. यह फैसला उत्तराखंड सरकार की सामाजिक और सैनिक समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

3 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

4 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

5 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

5 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

5 hours ago