सरकार ने दोहराया, जन भावनाओं के अनुरूप भू -कानून में होगा संशोधन

अवैध रूप से भूमि खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज, सीएम सख्त-वन मंत्री
सशक्त भू-कानून को लेकर प्रदेश के नागरिक जागरूक होकर सरकार का सहभागी बनें
देहरादून। ऋषिकेश की भू कानून – मूल निवास स्वाभिमान रैली के बाद राज्य सरकार ने एक बार फिर स्थिति साफ की। प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भू-कानून की दिशा में लिए गए निर्णय के बाद प्रदेश में अवैध रूप से जमीनों की खरीद फरोख्त करने वालों के ख़िलाफ़ सरकार ने कार्रवाई  तेज कर दी है।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के भू-कानून की दिशा में लिए गए निर्णय के बाद प्रदेश में अवैध रूप से जमीनों की खरीद फरोख्त करने वालों के ख़िलाफ़ सरकार ने कार्रवाई  तेज कर दी है। प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भू क़ानून को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा किमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भू-क़ानून को लेकर गंभीर है।जिन लोगों ने भी यहाँ भूमि ख़रीदी और उसका उपयोग उस प्रयोजन हेतु नहीं कर रहे हैं जिस प्रयोजन हेतु भूमि क्रय की है उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाएगा। इसके अतिरिक एक परिवार में 250 वर्ग मीटर से ज़्यादा भूमि ख़रीद कर जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है,उनकी भी अतिरिक्त ज़मीन राज्य सरकार में निहित की जाएगी।
वन मंत्री ने कहा भू-क़ानून में जो भी सुधार राज्य हित में अपेक्षित होंगे वह प्रयास किए जायेंगे लेकिन इसके लिए प्रदेश के नागरिकों को भी जागरूक होकर सरकार का सहभागी बनना होगा। वन मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेशवासी अपने पैतृक भूमि को संरक्षित करें और उसकी बिक्री ना करें। वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि पूर्व में भू-कानून में जो भी ऐसे संशोधन हुए हैं, और उनसे अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं, जन भावनाओं  के अनुरूप उनमें भी संशोधन करने से पीछे नहीं हटा जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों के हक हकूकों को संरक्षित करने को हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं। राज्य का भावी  भू कानून इसी सोच के साथ तैयार किया जा रहा है।
गौरतलब है कि भू कानून को लेकर मुख्यमंत्री ने कई स्तर पर कार्यवाही करने और अगले बजट  सत्र में राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप भू क़ानून लागू करने दिशा में निर्णय लिया है।राज्य सरकार ने सुभाष कुमार समिति का गठन किया है इसके साथ ही भू कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित  समिति सुझावों का अध्ययन कर लागू करने के लिए बैठकें कर के इसको अंतिम रूप दे रही है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी के मंगल सानिध्य में समवशरण महामंडल विधान का भव्य आयोजन –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी  में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं…

21 minutes ago

देहरादून में ‘द हेरिटेज एडिट’ का भव्य शुभारंभ, पहली बार एक मंच पर आए खन्ना ज्वैलर्स और आहूजा सन्स –

देहरादून,  फामा (FaMa) एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष लग्जरी प्रदर्शनी ‘द हेरिटेज एडिट’ का…

37 minutes ago

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का रहा है सदैव उल्लेखनीय योगदान-रेखा आर्या अंतरराष्ट्रीय…

54 minutes ago

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना

मलिन बस्तियों से पॉश कॉलोनियों और हॉस्टल-पीजी तक पहुंची पुलिस, 1500 से अधिक बाहरी व्यक्तियों…

1 hour ago

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने आईएएसओ सम्मेलन में जीते शीर्ष पुरस्कार –

 एमसीएच ऑन्कोलॉजी के प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर और डॉ. तेजा ने लखनऊ में आयोजित इंडियन…

1 hour ago