एक महिला समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार
70 स्पा सेंटरों पर मारा छापा
देहरादून। स्पा सेंटर पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सेंटर से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, पांच पीड़िताओं को मौके से मुक्त कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने कुछ स्पा सेंटर को चेतावनी भी दी है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार को शहर के 70 स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के संबंध में उनके दस्तावेज आदि चेक किए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, आने आने वाले ग्राहकों का विवरण और कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में भी पूछताछ की गई। इस कार्रवाई में पुलिस एक्ट में 29 चालान किए गए, जिनसे 10 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
पांच पीड़िताओं को कराया मुक्त
कुल 26 स्पा सेंटरों का पुलिस एक्ट में चालान भी किया गया।इस कार्रवाई में पटेलनगर मंडी क्षेत्र के पास लाइन वुड स्पा सेंटर में भी छापा मारा गया। यहां तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद स्पा संचालिका समेत चार लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
इसके साथ पांच पीड़िताओं को वहां से मुक्त कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शोभा रानी निवासी कांवली रोड, विजय कुमार गुरुंग निवासी क्लेमेंटटाउन, मोहम्मद शादाब निवासी गंदेवाड़ा, सहारनपुर और मोहम्मद अमजद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ New Tehri Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the State…
कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…
देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं…
देहरादून, फामा (FaMa) एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष लग्जरी प्रदर्शनी ‘द हेरिटेज एडिट’ का…